{"_id":"685703ed853084f85d0cb52c","slug":"do-yoga-daily-to-stay-healthy-amethi-news-c-96-1-ame1002-142998-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निरोग रहने के लिए रोज करें योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निरोग रहने के लिए रोज करें योग
Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
भादर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर त्रिसुंडी में योगाभ्याय करते लोग। सेंटर
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिले में जगह-जगह योगाभ्यास किया गया। मुख्य आयोजन गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ, जहां राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, डीएम संजय कुमार चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
इस दौरान राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने योग को भारत की अमूल्य विरासत बताते हुए इसे आत्मिक, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया। कहा कि निरोग रहने के लिए रोज योग करें। जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, अस्पतालों और कार्यालयों में भी सामूहिक योग कराया गया।
भादर के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर, केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल, सीटेड परिसर, संग्रामपुर ब्लॉक, भेंटुआ, मुसाफिरखाना, राजाफत्तेपुर, जामों, सिंहपुर सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों लोगों ने योग किया। राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय में कुलपति भृगुनाथ सिंह व मुसाफिरखाना में प्रभात शुक्ल के नेतृत्व में योग सत्र हुआ, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया।