{"_id":"6009abd68ebc3e340e659d68","slug":"do-not-break-the-traffic-rules-at-any-cost-dm-amethi-news-lko5609764199","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का सख्ती से करें पालन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का सख्ती से करें पालन : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करने तथा उनका संबोधन सुनने के बाद जिले में भी माह की शुरूआत की गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट से झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
21 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिले में गुरुवार को जनजागरूकता रैली निकालकर किया गया। डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह समेत अन्य अफसरों ने पहले कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण सुना।
सीएम द्वारा वर्चुअल माध्यम से माह का शुभारंभ करने के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले डीएम ने वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करने के साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं देने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की। कहा कि नशे की हालत में एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।
स्वयं तथा परिवार की खुशी के लिए न तो तेज गति से वाहन चलाएं और न ही स्टंट करें। इस मौके पर एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।