{"_id":"647a3324d89102aa9603c518","slug":"do-not-be-negligent-in-giving-electricity-connection-dm-amethi-news-c-13-1-269287-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन देने में न बरतें कोताही: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन देने में न बरतें कोताही: डीएम
Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीएम
गौरीगंज ( अमेठी)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को विद्युत संयोजन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में जिले के शतप्रतिशत परिवारों को विद्युत कनेक्शन देने के साथ बिल की त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता विद्युत रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि ऐसे परिवार जो बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा। लाइन लॉस रोकने और बिजली चोरी पर रोक लगाने की कवायद जारी रहेगा। इसके साथ बकाया बिल वसूली के लिए अभियान चलता रहेगा।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि घरेलू संयोजनों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे एक ओर विद्युत चोरी पर अंकुश लगेगा, वहीं, दूसरी ओर विद्युत वितरण निगम की आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ विमलेंदु शेखर, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के प्रधानाध्यापक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों की टोलियां करेंगी सर्वे, मिलेगा इंसेंटिव
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने विद्युत संयोजन बढ़ाने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज, आईटीआई व पॉलिटेक्निक के इच्छुक छात्रों को चिन्हित कर टोलियां बनाकर क्षेत्र आवंटित कर सर्वे का कार्य कराया जाए। इसके साथ स्वयं सहायता समूह व विद्युत सखियों को सर्वे के लिए प्रेरित किया जाए। सर्वे करने वाले छात्रों और स्वयं सहायता समूह की विद्युत सखियों को प्रति नए कनेक्शन 100 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा। यह भुगतान संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा साप्ताहिक रूप से दिया जाएगा। नगद राशि के अतिरिक्त अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति व समूहों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।