फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM-SP will give future knowledge in Abhyudaya

Amethi News: अभ्युदय में भविष्य का ज्ञान देंगे डीएम-एसपी

Sun, 20 Aug 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM-SP will give future knowledge in Abhyudaya
अमेठी। अभ्युदय की कक्षाओं में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग ले रहे छात्र छात्राओं को डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारी बच्चों के भविष्य उदय का ज्ञान देंगे। डीएम के आदेश पर 26 अगस्त से लेकर 11 मई 2024 तक का रोस्टर जिला समाज कल्याण विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज गौरीगंज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शाम 4 बजे से संचालित की जा रही है। जिसमें डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी डॉ. इलामारन जी. सहित अन्य अधिकारी अपना अनुभव साझा कर मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने प्रत्येक शनिवार को अधिकारियों को कोचिंग के लिए नामित किया गया । जिसमें सीडीओ, एडीएम, चारों तहसील के एसडीएम व सीओ, बाजारशुकुल व मुसाफिरखाना के बीडीओ, बीएसए, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के अलावा जिला अर्थ संख्या अधिकारी का नाम सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्युदय के पटल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि कोचिंग कक्षा में 398 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें नीट के 129, सिविल सेवा के लिए 143, एनडीए 14, सीयूटी 57 व एसएससी में 55 अभ्यर्थी कोचिंग हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed