फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dm inspected facilities at vote counting centres

डीएम ने परखी मतदान केंद्र पर सुविधाओं की हकीकत

Sat, 01 May 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
dm inspected facilities at vote counting centres
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गिनती स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम व एसपी ने शनिवार को मतगणना हॉलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली छोटी-छोटी खामियों को दूर कराने के लिए उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना रविवार सुबह शुरू होगी। मतगणना कार्य पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह की ओर से लगातार दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन आदेशों को कितना अनुपालन हुआ इसकी जांच के लिए शनिवार दोपहर बाद जिलाधिकारी ने जगदीशपुर स्थित एएच इंटर कॉलेज समेत कई ब्लॉकों में बने मतगणना केंद्रों व बनाए गए हॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आवश्यकतानुसार टेबल, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, मतगणना में लगे अफसर व एजेंटों के प्रवेश/निकास, पार्किंग, पेयजल, प्रसाधन, छांव समेत अन्य सुविधाओं की हकीकत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-छोटी खामियों को दुरुस्त करने डीएम ने संबधित अफसरों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने मतगणना के दौरान कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी देते हुए बिना थर्मल स्क्रीनिंग व मास्क के अतिरिक्त जुकाम, बुखार व खांसी लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया।

डीएम ने मीडिया सेंटर बनाने के साथ समय-समय पर सूचना देने के लिए एक कर्मचारी नामित करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। डीएम ने मतगणना के दौरान सुविधाओं की कमी, अनावश्यक भीड़ के साथ कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed