फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   district hospital pathology soon being hightech

आधुनिक संसाधनों से लैश होगी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी

Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
district hospital pathology soon being hightech
गौरीगंज (अमेठी)। डीडीओ कोड अलॉट होने के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। जल्द ही जिला अस्पताल में संचालित पैथालॉजी सेंटर आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। यहां अब लिवर, किडनी व लिपिड प्रोफाइल की निशुल्क जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इसके लिए लखनऊ की पीओसीटी कंपनी को फुल ऑटोमैटिक बायोकैमेस्ट्रिक मशीन का आर्डर दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी सेंटर अब तक जुगाड़ से चल रहा था। हाल ही में जिला अस्पताल का डीडीओ कोड तथा कुछ बजट अलाट होने के बाद व्यवस्था व संसाधनों में बढ़ोत्तरी किए जाने की कवायद तेज हो गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अब तक कार्ड टेस्ट में एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआईवी, डीडीआरएल, मलेरिया, डेंगू, शुगर व सीवीसी की ही जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

कोड अलॉट होने के बाद सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने लखनऊ की प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग कंपनी (पीओसीटी) को फुल्ली ऑटोमैटिक बायोकैमिस्ट्रिक मशीन का आर्डर दे दिया है। पैथालॉजी के चिकित्सक डॉ. विवेक ने बताया कि इस मशीन के आने से अब जिला में आने वाले मरीजों के लिवर, किडनी, एलाइजा व लिपिड प्रोफाइल की जांच भी निशुल्क की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लैब में शासन से दो चिकित्सक, दो लैब टेक्नीशियन तथा आउटसोर्सिंग से एक लैब सहायक का पद सृजित है। इसके सापेक्ष एक चिकित्सक दो लैब टेक्नीशियन की ही तैनाती है। कार्य बाधित नहीं हो इसके लिए सीएमएस ने जिला अस्पताल में कार्यरत एनसीडी व एड्स के एक-एक लैब टेक्नीशियन को संबद्ध कर दिया है।
पैथालॉजी के चिकित्सक डॉ. विवेक के अनुसार जल्द ही अस्पताल में सभी प्रकार की जांच की सुविधा मरीजों को मुहैया हो जाएगी। बायोकैमेस्ट्रिक मशीन लगने से अब लिवर, किडनी, लिपिड प्रोफाइल व एलाइजा जैसी जांच के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा। पूरा प्रयास होगा कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया कराई जा सके।

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अभी हाल ही में जिला अस्पताल का डीडीओ कोड अलॉट हुआ है। वेतन व कुछ अन्य मदों के लिए बजट अलॉट हुआ है। पैथोलॉजी में औषधि एवं रसायन क्रय करने के लिए कोई बजट नहीं है। जिससे पैथोलॉजी में निशुल्क सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमएस ने वित्त नियंत्रक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को मांग पत्र भेजते हुए 25 लाख रुपये का बजट अलॉट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed