फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dispute with bhabhi over putting mobile on charge In Amethi elder brother killed younger by beating

UP News: मोबाइल चार्ज पर लगाने को लेकर भाभी से कहासुनी, बड़े भाई ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर छोटे को मार डाला

Sun, 11 May 2025 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 10:59 AM IST
सार

अमेठी में मोबाइल चार्ज पर लगाने को लेकर भाभी से देवर की कहासुनी हो गई। इस पर गुस्साए बड़े भाई ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर छोटे भाई को मार डाला। शव को घर पर रखकर पत्नी के साथ फरार हो गया। घटना से मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
dispute with bhabhi over putting mobile on charge In Amethi elder brother killed younger by beating
एकत्र ग्रामीण एवं जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में शुक्रवार की रात कमरे में मोबाइल चार्ज पर लगाने को लेकर देवर का भाभी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को जमकर पीटा। इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव के बड़मानुष टोला की है। रात करीब 10 बजे नशे में धुत बड़े भाई मनीराम ने लोहे की पाइप से छोटे भाई शनि (30) पर हमला कर दिया। उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। वह घायल अवस्था में करीब तीन घंटे तक पड़ा-पड़ा जिंदगी और मौत से जूझता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: आज से लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे विध्वंसक मिसाइल ब्रह्मोस, सीएम योगी, राजनाथ सिंह करेंगे यूनिट का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही शनि ने दम तोड़ दिया। शनिवार आधी रात करीब 2 बजे मनीराम एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचा। शव को घर में रखकर पत्नी को लेकर फरार हो गया। जानकारी मिली तो घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घरवालों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

वारदात के दिन शनि की पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके

बताया गया कि वारदात के दिन शनि की पत्नी संगीता बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। उन दोनों को चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी सजनी (8) है। उससे छोटा बड़ा बेटा अमित (7), विकास (4) और छोटू (2) है। संगीता गर्भवती भी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बड़े भाई की पिटाई से छोटे भाई की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed