फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dispute over removal of construction material from the road, allegations of firing

Amethi News: रास्ते से निर्माण सामग्री हटाने पर विवाद, फायरिंग का आरोप

Wed, 24 Jul 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dispute over removal of construction material from the road, allegations of firing
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली इलाके में रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री हटाने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के लोहियापुर निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। जिसके चलते निर्माण सामग्री लगी हुई है। मंगलवार की शाम उनके पट्टीदार जय प्रकाश ने कहा कि निर्माण सामग्री रास्ते में है। उसे तत्काल हटा लो। सत्य प्रकाश का आरोप है कि जब उन्होंने कुछ समय बाद सामग्री हटाने की बात कही तो जय प्रकाश नाराज हो गया। आरोप है कि तैश में आकर उसने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

जिससे वह बाल बाल बचे। घटना को लेकर इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम भेज कर जांच कराई गई तो फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed