{"_id":"68ed41feecf9d6574e0a27c2","slug":"disabled-people-submitted-their-complaint-to-sdm-alleging-harassment-amethi-news-c-96-1-ame1022-150285-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिव्यांगों ने उत्पीड़न का आरोप लगा एसडीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिव्यांगों ने उत्पीड़न का आरोप लगा एसडीएम को सौंपा
Mon, 13 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष सिंह को सौंपा। 27 सूत्री ज्ञापन में उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि जनपद स्तर की पुलिस बार-बार दिव्यांग संगठनों की बैठक, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सहित अन्य कार्यक्रमों को रोकने के लिए पदाधिकारियों को नजरबंद कर रही है। आठ अक्तूबर को महासचिव वीरेंद्र कुमार को लखनऊ के ईको गार्डन में दिव्यांग संगठनों की बैठक में शामिल होने से थाना गुजैनी (कानपुर नगर) की पुलिस ने बलपूर्वक रोका। संगठन ने घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर दीपक मौर्य, राम सुंदर, रोहित कुमार, विपिन कुमार, बाबूलाल यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।