{"_id":"65b55b90da40f41bbb06e567","slug":"dipankar-and-suman-stood-first-in-the-five-km-cycle-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-112659-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच किमी साइकिल रेस में दीपांकर व सुमन रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच किमी साइकिल रेस में दीपांकर व सुमन रहे प्रथम
Sun, 28 Jan 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉ .भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रतियोगिता में दीपांकर और सुमन अव्वल रहे। पांच किलोमीटर साइकिल रेस बालक वर्ग में दीपांकर, रिंकू, ऋषभ, जितेंद्र मिश्र, चंदन यादव, सूर्य प्रताप सिंह तथा बालिका वर्ग में सुमन सिंह, आराध्या मिश्रा, प्रतिमा सिंह, रेनू सिंह, प्रिया कोरी और चांदनी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें एवं छठे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में चंदन यादव, मोहम्मद इबरार, गोविंद चौहान तथा 200 मीटर रेस में मोहम्मद इबरार, जय सिंह, विवेक कुमार और 400 मीटर रेस में दीपांकर, मोहम्मद दानिश तथा कृष्णा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वही 800 मीटर रेस में करन शर्मा, मोहम्मद दानिश व कुनाल तथा 1500 मीटर रेस में ऋषभ सिंह, करन शर्मा व कुनाल क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक में सागर श्रीवास्तव अमित व आदित्य तथा चक्का फेंक में सागर श्रीवास्तव अजीत राज और ऋषभ सिंह क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने खिलाड़ियों एवं विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद मुशर्रफ खा, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, राम आसरे यादव, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, भीम प्रताप आदि मौजूद रहे।