{"_id":"688bc6f4ff346f7e08025e22","slug":"dina-nath-was-troubled-by-family-discord-amethi-news-c-96-1-ame1002-145812-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पारिवारिक कलह से परेशान था दीनानाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पारिवारिक कलह से परेशान था दीनानाथ
Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल (अमेठी)। बाजारशुकुल के सूर्यनगर गांव के पास बुधवार शाम संदिग्ध हालात में दीनानाथ (34) के घायल और फिर मौत होने के मामले में कई अहम जानकारियां मिली हैं। मृतक मुजफ्फरनगर जिले का नहीं, बल्कि बाजा शुकुल के ही अंदीपुर का रहने वाला था। वह पारिवारिक कलह से आजिज था और नशे का आदी हो गया था।
थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दीनानाथ सात साल पहले मालीगिरी का काम सीखने मुजफ्फरनगर गया था। उसने वहीं का पता आधारकार्ड में लिखा दिया था। पुलिस ने आधार में दर्ज पते के आधार पर मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क किया। वहां से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों और गांव वालों ने उसकी पुष्टि की। बताया कि युवक का वैवाहिक जीवन लंबे समय से तनावपूर्ण था।
परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह बढ़ गई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और शराब का आदी हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से निकला था और दोपहर में पांडेगंज चौराहे के पास देखा गया था। शाम को सूचना मिली कि वह सूर्यनगर गांव के पास अरही नाले की झाड़ियों में अचेत पड़ा है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। प्राथमिक जांच में नशे के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई है।