फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dilapidated buses being run for children

Amethi News: बच्चों के लिए चलाई जा रहीं जर्जर बसें

Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
dilapidated buses being run for children
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के जरौटा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक निजी विद्यालय की बस के पीछे के दाहिने तरफ लगे दोनों टायर पंचर हो गए, जिससे काफी देर तक बच्चे रास्ते में फंसे रहे। करीब आधे घंटे बाद सुबह नौ बजे विद्यालय की दूसरी बस में बच्चों को ठूंसकर ले जाया गया। इस दौरान पंचर हुई विद्यालय वाहन की हालत लोगों को हैरान कर देने वाली नजर आई, जिससे स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन






बस की बॉडी कई जगह से जर्जर है, सीटें टूटी हुईं और साइड का शीशा तक नहीं लगा था। सुरक्षा मानकों की बात करें तो बस में प्राथमिक उपचार किट भी नहीं थी। अग्निशमन यंत्र जरूर था, लेकिन उसमें गैस नहीं थी और न ही उस पर कोई एक्सपायरी डेट का स्टीकर लगा था। बच्चों ने बताया कि बस की सीटें टूटी हुई हैं और उन्हें किसी तरह बैठकर स्कूल आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन



एक छात्र ने बताया कि परसों बस का एक टायर पंचर हुआ था और आज दूसरा हो गया। स्टेपनी भी पंचर है, इसलिए कोई और विकल्प नहीं बचा। सुबह नौ बजे तक कोई दूसरा वाहन लेने नहीं पहुंचा। जरौटा निवासी पंकज, अजीत मिश्रा, रिंकू, अंबुज, राजकुमार, लालजी ने बताया कि आए दिन बस खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर और गांव के बच्चे इसी बस से पढ़ने जाते हैं। लोगों ने बस की हालत देखने के बाद कहा कि इस लापरवाही से यह स्पष्ट है कि विद्यालय प्रशासन और परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। जर्जर और मानकविहीन बसों का संचालन न सिर्फ बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है, बल्कि प्रशासन की अनदेखी भी दर्शाता है।







जुगाड़ से चला रहे बस



बस का बोनट वेल्डिंग के सहारे टिका हुआ था। टायरों में गोटियां नहीं थीं। कई जगह रस्सियों और तार के सहारे बस को बांधकर चलाया जा रहा था। बस पर चढ़ने के लिए बने पायदान की चादर जंग लगने से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमेठी काशी प्रसाद ने बताया कि स्कूल की बसों की जिम्मेदारी एआरटीओ विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed