फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voting today; polling parties have reached the polling stations.

Amethi News: मतदान आज, केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Fri, 23 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Voting today; polling parties have reached the polling stations.
गौरीगंज तहसील परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दिया जा रहा किट। -संवाद 
अमेठी सिटी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बृहस्पतिवार को गौरीगंज तहसील से नौ पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। मतदान सामग्री और जरूरी अभिलेख लेकर पहुंचीं टीमें शुक्रवार को मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालेंगी। निर्धारित नौ केंद्रों पर जिले के 1099 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


जिले के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन के लिए गठित 12 पोलिंग पार्टियों में से नौ को केंद्रों पर तैनात किया गया है, जबकि तीन पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मतपत्र, लेखन सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


कर्मियों को निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर मतदान संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मतदान शुरू होने से पहले जरूरी अभिलेखों और सामग्री का मिलान कर प्रक्रिया को समय से शुरू कराने की तैयारी की गई है। जिले में शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 1099 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 854 पुरुष और 245 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी ने बताया कि मतदान को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने पोलिंग पार्टियों व पुलिस फोर्स को रवानगी के समय आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इन केंद्रों पर होगा मतदान
तहसील कार्यालय भवन गौरीगंज और अमेठी, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जगदीशपुर, जामों, मुसाफिरखाना, भादर, सिंहपुर और बहादुरपुर तथा सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में मतदान होगा। सबसे अधिक 307 मतदाता तहसील कार्यालय भवन अमेठी में और सबसे कम 39 मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय जामों में पंजीकृत हैं।


निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि वैध परिचय पत्र के साथ मतदान केंद्र तक जा सकेंगे, मगर मतदान कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed