{"_id":"64c409888cd2babacc02cbd9","slug":"difficulties-in-getting-information-about-trains-due-to-lack-of-display-board-amethi-news-c-96-slko1003-2501-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिस्पले बोर्ड न होने से ट्रेनों की जानकारी में मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिस्पले बोर्ड न होने से ट्रेनों की जानकारी में मुश्किलें
Sat, 29 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कौन सी ट्रेन समय से आ रही है, कौन कितने विलंब से चल रही है.. इसकी जानकारी के लिए गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर डिस्पले बोर्ड नहीं है। पूछताछ केंद्र भी न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही रही है। यात्रियों को बार-बार स्टेशन मास्टर से हासिल करनी पड़ती है।लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित जिला मुख्यालय के स्टेशन गौरीगंज से प्रतिदिन 13 जोड़ी ट्रेन का संचालन होता है। इन ट्रेनों से करीब 1200-1500 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। स्टेशन पर ट्रेन आगमन व प्रस्थान से जुड़ी सूचना नियमित प्रसारित करने के लिए डिस्पले बोर्ड लगाया जाता है। स्टेशन पर आज तक डिस्पले बोर्ड की स्थापना नहीं हो सकी है। स्टेशन पर पूछताछ काउंटर का भी प्रबंध नहीं है।
ऐसे में ट्रेनों से जुड़ी (कितना विलंब से संचालित है, कब तक पहुंचने की उम्मीद है, किस प्लेटफार्म पर आएगी, कौन सा कोच कहां लगेगा) जानकारी के लिए स्टेशन मास्टर कक्ष से संपर्क करना पड़ता है। उधर, बार-बार एक सवाल से पूछ जाने से कर्मी भी परेशान होते हैं। रेलवे कर्मी सिर्फ ट्रेन आगमन से करीब 10 मिनट पहले सूचना प्रसारित कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर मौजूद रह कर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड स्थापना व पूछताछ काउंटर संचालित करने के लिए यात्रियों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। फिलहाल ट्रेन से जुड़ी सूचना का समय-समय पर प्रसारण कर यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।