फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Difficult to go to Vaishno Devi, not getting confirmed tickets

Amethi News: वैष्णो देवी जाना मुश्किल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Difficult to go to Vaishno Devi, not getting confirmed tickets
अमेठी सिटी। माता वैष्णो देवी के दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं की कन्फर्म टिकट न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। अमेठी और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से जम्मू दिशा में चलने वाली ट्रेनों में 15 फरवरी तक आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन



हालात ऐसे हैं कि कई यात्रियों ने बृहस्पतिवार की रात आरक्षण काउंटर पर घंटों इंतजार किया, फिर भी तत्काल श्रेणी में पक्का टिकट नहीं मिल सका। ठंड कम होने के बाद जिले के लोग परिवार संग जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे हैं। इसी कारण जम्मू मार्ग की ट्रेनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्लीपर और वातानुकूलित कोच की सीटें पहले ही भर चुकी हैं।
विज्ञापन




अमेठी स्टेशन से चलने वाली राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस और निहालगढ़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाजीपुर-कटरा एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस में 15 फरवरी तक की सभी आरक्षित सीटें बुक हो चुकी हैं। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से जम्मू दिशा की ट्रेनों में स्वाभाविक रूप से दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed