फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dial 112 away from action against illegal mining

Amethi News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई से डायल 112 दूर

Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 away from action against illegal mining
- सिर्फ मुख्यालय को सूचना देंगे, 31 मई तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

- एसडीएम को सूचना न देने पर थाना प्रभारी की मानी जाएगी संलिप्तता
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए 31 मई तक अभियान चलाया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद एसपी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस व प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। प्रमुख भूमिका पुलिस की निर्धारित की गई है। गाइड लाइन में कहा गया है कि अभियान में डायल 112 कोई कार्रवाई नहीं करेगा। सूचना मिलने पर डायल कर्मी सिर्फ मुख्यालय को सूचना देंगे।
विज्ञापन

मुख्यालय से संबंधित सीओ को अवगत कराया जाएगा। सीओ गठित टास्क फोर्स के संज्ञान में लाकर कार्रवाई कराएंगे। थाना स्तर पर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तत्काल इसकी सूचना एसडीएम को देंगे। चेकिंग बैरियर पर अवैध बालू का परिवहन मिलने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे। खनन अधिकारी जिले में उनके द्वारा दिए गए खनन पट्टों की सूची संबंधित थाना प्रभारियों को देंगे। अभियान के लिए नियत तिथि तक आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई कराने को कहा गया है। किसी भी बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने पर तत्काल सीओ स्तर के अधिकारी सीधे कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जानकारी एसपी को देंगे। कहीं भी खनन होने पर थाना प्रभारी द्वारा एसडीएम को सूचना नहीं देने पर उनकी संलिप्तता मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिया गया है। कहा गया है कि बीट सिपाही तक को सक्रिय कर अवैध बालू खनन की सूचना संकलित कराते हुए कार्रवाई कराएं। लापरवाही उजागर होने पर संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed