फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees gathered to worship Maa Kushmanda

Amethi News: मां कूष्मांडा की आराधना को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Maa Kushmanda
सिंहपुर स्थित अहोरवा भवानी धाम में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। -संवाद
अमेठी सिटी। नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने देवी मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की आराधना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। घरों में भी महिलाओं ने पारंपरिक विधि से पूजन कर व्रत का पालन किया।
विज्ञापन




अहोरवा भवानी, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम, देवीपाटन, माता मवई धाम और कालिकन धाम सहित प्रमुख देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगा रहा। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन संपन्न कराया। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी मां के चरणों में नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित किए। मंदिरों में फूलों से माता का भव्य शृंगार किया गया। देर शाम महाआरती में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन



धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन भी हुआ। बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने घरों में भी व्रत और पूजन कर धार्मिक उत्सव को विशेष बना दिया। देवीपाटन और दुर्गन धाम में भी दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। धार्मिक माहौल में भजन-कीर्तन से वातावरण और भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवीपाटन और दुर्गन धाम में भी दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। लोग परिवारों के साथ पहुंचकर मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालु चुनरी, नारियल और मिठाई अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed