{"_id":"6a480d33b2eb962d9e062ebb","slug":"devotees-gather-at-maa-kalikan-dham-amethi-news-c-96-1-ame1022-169757-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मां कालिकन धाम में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मां कालिकन धाम में जुटे श्रद्धालु
Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया पर शुक्रवार को मां कालिकन धाम में श्रद्धा और उल्लास का संगम दिखा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन-पूजन कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में खरीदारी की।
भोर में मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। भक्तों ने मां को फूल-माला, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं ने मनौतियां मानकर विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मेले में शृंगार सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, खिलौनों, मिठाई और खानपान की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की, जबकि परिवारों ने मेले का आनंद लिया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पेयजल, टिनशेड और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि आषाढ़ की कृष्ण तृतीया पर मां भगवती के श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने तथा मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।