फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees are chanting Om Namah Shivaya

ऊं नम: शिवाय का जाप करा रहे श्रद्धालु

Sun, 03 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees are chanting Om Namah Shivaya
सिंहपुर के जटाउसरहा गांव में ऊं नम:​ शिवाय का जाप करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु रुद्राभिषेक और ऊं नम: शिवाय का जाप कराने में जुटे हैं। शिवालयों में पूजन को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। भोर से ही हर हर बम बम के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो रहे हैं।
विज्ञापन



सिंहपुर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जेहटा उसरहा में ऊं नमः शिवाय अखंड जाप में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा बाबा दत्तहरेश्वर धाम, रत्नेश्वर धाम, बाबा घुइसरनाथ, आनंदेश्वर महादेव, बाबा उजियारनाथ महादेव, फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



भादर के रामगंज में शनिवार को चौकी प्रभारी संजय सिंह ने रुद्राभिषेक कर सुख, शांति और लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, आशीष सिंह, अमर बहादुर सिंह, रविदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जामों के श्रीशंकर बूढ़े मंदिर, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, शाहगढ़, संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम और मुसाफिरखाना के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम, अमेठी के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ महादेवन धाम, जागेश्वर धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, नर्मदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पंडितों की देखरेख में विशेष पूजा कर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed