{"_id":"68e6aeac728d391ba2078e75","slug":"dev-died-due-to-bullet-injury-amethi-news-c-96-1-ame1002-150022-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोली लगने से हुई थी देव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोली लगने से हुई थी देव की मौत
Thu, 09 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के मुराईन का पुरवा गरथोलिया गांव निवासी देव यादव (19) की मौत के मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देव की मौत सीने में गोली लगने से होने की पुष्टि भी हुई है।
मंगलवार को शव घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां चंदा देवी बेटे का नाम पुकारते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। पिता संजय कुमार और भाई हर्ष की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। देव के दादा शिवबहादुर ने कहा कि नाती की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बुधवार को गांव के पास ही देव का अंतिम संस्कार किया गया।
बाबा शिवबहादुर ने कहा कि देव दिल्ली में डेढ़ माह से रहकर पढ़ाई कर रहा था। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है, जिससे पूरी घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई तय होगी।