फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dengue outbreak increases, five more patients found

Amethi News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पांच और मरीज मिले

Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increases, five more patients found
अमेठी। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग इन डेंगू के मरीजों की केस हिस्ट्री तैयार करने में जुटा है। इसके आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्वास्थ्य टीमों को सतर्क किया गया है। बृहस्पतिवार को कार्ड की जांच में पांच डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले थे। इनकी एलाइजा जांच के लिए भेजी गई रिपोर्ट आने के बाद पांच लोग डेंगू से बीमार मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने कहा कि प्रभावित गांवों में रैपिड रिस्पांस टीम को भेजकर बुखार से पीड़ित 40 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कहा कि गांव में साफ-सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1247 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से 578 मरीज बुखार के मरीज मिले हैं। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. शुभम पांडेय के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कीवी व पपीते की कीमतों में उछाल
डेंगू के बढ़ रहे मामलों के बीच अब प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली चीजों की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में इन दिनों कीवी व पपीते की मांग बढ़ गई है। कीवी की मांग में पिछले एक माह में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले माह 10-15 रुपये प्रति पीस बिकने वाली कीवी अब 35 से 40 रुपये बिक रही है। वहीं 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पपीता 60 रुपये, 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा पानी वाला नारियल इस समय 60 रुपये बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed