Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demonstration by placing the dead body of a bullion trader on the road

Amethi News: सड़क पर सराफा कारोबारी का शव रखकर प्रदर्शन

Tue, 26 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by placing the dead body of a bullion trader on the road
अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के विशेषरगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास सड़क पर सराफा कारोबारी के मिले शव के मामले में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अड़े रहे। पुलिस ने मामले को लूट व हत्या का केस दर्ज किया है। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के बड़गांव निवासी आकाश सोनी (26) विशेषरगंज कालिकन मार्ग पर भगतपुर मजरे गोरखापुर मेन रोड पर आभूषण की दुकान करते थे। रविवार की सुबह विशेषरगंज बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप सड़क पर आकाश का शव मिला था। परिजन लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की बात कहकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रविवार की रात सराफा कारोबारी का शव गांव पहुंचा। सोमवार की सुबह सड़क पर शव रख कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार पुलिस ने मृतक के पिता रामकुबेर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या का केस दर्ज दिया। बाद में परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संंस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ श्रीराम ने पिता की तहरीर पर लूट के बाद हत्या का केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पांच हजार रुपये व सोने की चेन गायब

मृतक के पिता राम कुबेर ने बताया कि शनिवार शाम आठ बजे आकाश के पास कोई फोन आया। फोन सुनकर वह चल गया। देर रात तक आकाश वापस नहीं आया। आकाश के पास से 5000 रुपए व एक सोने की चेन गायब मिली। बताया कि पहले लूट हुई है उसके बाद आकाश की हत्या की गई है।

.. कई अनसुलझे सवाल
सड़क पर मिला आकाश का शव पुलिस के लिए पहेली बना है। आकाश को किसका फोन आया। वह किसके साथ कहां गया। बैंक के पास पुलिस पिकेट होने के बावजूद दुर्घटना या हत्या कर शव फेंकने की जानकारी नहीं हो सकी। रातभर सड़क पर शव पड़ा रहा, और पुलिस काे पता तक नहीं चला।

युवक जिस बाइक को लेकर घर से निकला था, वह दुकान में खड़ी मिली। बाइक की डिग्गी में आभूषण आदि सुरक्षित मिलना समेत कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब फिलहाल 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के पास नहीं है।

कॉल डिटेल एवं सीसीटीवी फुटेज पर नजर
अमेठी। आकाश की हत्या के मामले में पुलिस कॉल डिटेल एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्धों की तलाश कर रही है। वहीं कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमों हर पहलू पर जांच कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल अभी तक हुई जांच में पुलिस दुर्घटना होने की बात कह रही है। पुलिस परिजन व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फूंक-फूंक कर कदम रखी है।


घटना के हर पहलू की जांच
एसएचओ श्रीराम ने बताया कि पूर प्रकरण की विस्तृत जांच हो रही है। अलग-अलग टीम पूरे मामले के सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ होगी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पूरे प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed