{"_id":"649f1ee925ff2be83d013be4","slug":"demonstration-alleging-substandard-construction-material-amethi-news-c-96-1-slko1003-1186-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगा प्रदर्शन
Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। पानी की टंकी व पंप हाउस के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।संग्रामपुर विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरैया कनू के पूरवा कैटी में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी और पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कार्यदायी संस्था हेतवी गुणवत्ता विहीन कार्य कर रही है। पंप हाउस भवन निर्माण में पीली ईंटों के साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण किए जाने की मांग की। ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि निर्माण में नंबर एक ईंट का प्रयोग न कर पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बिल्डिंग मटेरियल में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। जल निगम के जेई नीरज प्रजापति ने बताया कि विभाग के जेई सत्यम कुमार निर्माण देख रहे हैं। बारिश चलते शुक्रवार को मौके पर नहीं जा सके। इसी का फायदा उठाकर कार्यदाई संस्था ने पीली ईंट गिराई थी। जो भी निर्माण सामग्री गलत पाई गई है उसे हटवाया गया है और चेतावनी दी गई है।