फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Demand for flyover instead of underpass

Amethi News: अंडरपास के बजाय फ्लाईओवर की मांग

Thu, 27 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for flyover instead of underpass
बनी ​स्थित इसी रेलवे क्रॉसिंग का है मामला।
अमेठी सिटी। गांधीनगर-छतोह क्राॅसिंग पर अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसके बजाय फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की है। बुधवार को ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को डीआरएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बनी, हाजीपुर, कांटा व भेलिया सहित गांव के ग्रामीण बुधवार को गौरीगंज स्टेशन पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से व्यावसायिक गतिविधियां पहले से ही संचालित होती हैं और कई गांवों के लोगों का आवागमन भी होता है। भूमिगत मार्ग (अंडरपास) बनने से लोगों को काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर इंद्रपाल को सौंपते हुए अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग की है। इस मौके पर हनुमान प्रसाद तिवारी, रविंद्र कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, रामदेव, मनीराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed