{"_id":"6809431bd5c491107c027f54","slug":"demand-for-blood-increases-in-hospitals-amid-rising-heat-amethi-news-c-96-1-ame1008-138898-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बढ़ती गर्मी के बीच अस्पतालों में बढ़ी रक्त की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बढ़ती गर्मी के बीच अस्पतालों में बढ़ी रक्त की मांग
Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल का ब्लड सेंटर।
अमेठी सिटी। जिले में गर्मी बढ़ने से सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मी के चलते रक्त की मांग बढ़ गई है। अस्पताल के ब्लड सेंटर से प्रतिदिन दो से तीन यूनिट ब्लड दिया जा रहा है। इससे पहले दूसरे-तीसरे दिन ही एक-दो यूनिट रक्त की मांग थी। इस समय 300 क्षमता वाले जिला अस्पताल में मात्र 20 यूनिट ब्लड ही बचा है।
बढ़ती गर्मी मरीजों के साथ स्वस्थ लोगों को भी बेहाल कर रही है। गर्मी में रक्त की कमी के साथ कई मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें तत्काल रक्त की जरूरत पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच रक्तदाताओं की संख्या घटने से ब्लड सेंटर में रक्त की कमी होना स्वाभाविक है। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड सेंटर की 300 यूनिट क्षमता है। इसमें ब्लड का स्टॉक नहीं बन पा रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच आने वाले दिनों में रक्त की ओर ज्यादा डिमांड बढ़ती है तो आपूर्ति करने में भी समस्या आ सकती है। ऐसे में रक्त की कमी भी पड़ सकती है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि इसके लिए जल्द से जल्द रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ब्लड की आपूर्ति पूरी हो सके।
ब्लड सेंटर में 20 यूनिट ब्लड मौजूद
ब्लड सेंटर में 20 यूनिट ही रक्त मौजूद है। ए पॉजीटिव चार यूनिट, बी पॉजीटिव दो यूनिट, एबी पॉजीटिव व बी निगेटिव छह-छह यूनिट, ओ पाॅजीटिव व निगेटिव एक-एक यूनिट उपलब्ध है।
विज्ञापन
रक्तदान से नहीं आती कमजोरी
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि गर्मियों में रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। लोग धूप और गर्मी को देखकर रक्तदान करने से बचते हैं, रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं आती। गर्मियों में खून की डिमांड बढ़ती है। संस्थाओं से रक्तदान शिविर लगाने की भी अपील की जा रही है।