फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Delhi-Pratapgarh Padmavat Express reached three hours late

Amethi News: तीन घंटा देरी से पहुंची दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस

Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Pratapgarh Padmavat Express reached three hours late
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। सोमवार को डाउन पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटा तो अन्य ट्रेनें भी करीब एक से डेढ़ घंटा विलंब से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर संचालित ट्रेनों का विलंब से संचालित होने का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को दिल्ली-मालदा टाउन गौरीगंज स्टेशन पर ढाई घंटे विलंब से सुबह 4:37 के बजाय 6:09 बजे पहुंची। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटा 10 मिनट विलंब से गौरीगंज स्टेशन पर आई। ट्रेन का स्टेशन पर यात्रियों को सुबह 6:56 बजे से 10:14 बजे तक इंतजार करना पड़ा। भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा विलंब से संचालित हुई। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज संगम व वाराणसी काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक-एक घंटा तो देहारदून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चल रही है। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल भी 40 मिनट विलंब से संचालित हुई। इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल भी 30 मिनट विलंब से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से गर्मी में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म में इंतजार करने में परेशानी उठानी पड़ी। दैनिक यात्री समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन अपरिहार्य कारणों से कुछ विलंब से संचालित हुईं। ट्रेनों के स्थिति की सूचना का प्रसारण कर यात्रियों को वेटिंग रूम में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed