{"_id":"67084f3452fdd00b15001c14","slug":"death-of-teenager-suffering-from-fever-amethi-news-c-96-1-ame1002-127376-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बुखार से पीड़ित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बुखार से पीड़ित किशोर की मौत
Fri, 11 Oct 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के चांदगढ़ गांव निवासी बुखार से पीड़ित एक किशोर की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। किशोर की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कमरौली क्षेत्र के चांदगढ़ गांव निवासी समीउल्लाह का पुत्र मोहम्मद यारफ (16) सात दिन से बुखार से ग्रसित था। परिजनों ने उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार यारफ को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बुखार के कारण गले में सूजन आ गई थी। निजी अस्पताल में सीटी स्कैन जांच करवाई गई। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने टीबी बताया था।
फिलहाल किशोर की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना प्रधान प्रतिनिधि अतीक अहमद ने स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। विभाग गांव में रैपिड रिस्पांस टीम को भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी है बालक की मौत
बुखार ग्रसित किशोर की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले क्षेत्र के दुलारी नगर पूरे बुद्धू गांव में छह सितंबर को जाहिद के 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद यासीन की मौत हो चुकी है। बुखार से मौत का रहस्य बना है। ग्रामीण दहशत में हैं।
जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
जगदीशपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चांदगढ़ गांव निवासी मोहम्मद यारफ की मौत की जानकारी मिली है। बताया कि आशा बहू को मौके पर भेजा गया है। संबंधित अस्पताल से संपर्क कर किशोर के उपचार से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी। अब तक टीबी होने की जानकारी मिली है। टीबी में भी बुखार आता है। फिलहाल शुक्रवार को रैपिड रिस्पांस टीम भी मौके पर भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।