फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Death of former district panchayat member injured in accident

दुर्घटना में घायल पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death of former district panchayat member injured in accident
इन्हौना (अमेठी)। चार दिन पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुई दुर्घटना में घायल इन्हौना कस्बा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की शुक्रवार केा मौत हो गई। पूर्व डीडीसी के मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे दिन शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के बेनीगंज मजरे इन्हौना निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रतिष्ठित व्यवसायी आशीष गुप्ता (40) गत 28 फरवरी को अपनी एसयूवी से पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। वे बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थानांतर्गत त्रिवेदीगंज के पास पहुंचे ही थे कि उनका वाहन सामने से आ रहे डंफर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में स्वयं वाहन चला रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह आशीष की मौत हो गई। आशीष के निधन की खबर सार्वजनिक होते ही परिवारीजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार को दिन भर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

एक साल में मां-बाप के बाद आशीष की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि आशीष की मां की मौत अभी एक एक वर्ष पूर्व पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले 25 अप्रैल को हुई थी। परिवार इससे उबर भी नहीं पाया था कि विधानसभा चुनाव के एक दिन पहले 25 फरवरी को आशीष के पिता श्रीकृष्ण गुप्ता की मौत हो गई। एक साल के अंदर एक-एक कर हुई तीन मौतों ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, तिलोई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह व धर्मेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना गुप्ता दहाड़ मार कर रोने लगी। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 11 वर्षीय नैतिक, आठ वर्षीया पुत्री अनन्या व पांच वर्षीय पुत्र देव को तो अभी तक यह भी पता नहीं है कि उनके पिता इस दुनिया मे नहीं हैं। आशीष गुप्ता की मौत से पूरे इन्हौना कस्बे में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed