फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   death

एसडीएम के वाहन से टकराई मोपेड, बुजुर्ग की मौत

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
death
अमेठी। कोर्ट के काम से सोमवार को लखनऊ जा रहे एसडीएम गौरीगंज का वाहन कस्बे के तेतारपुर चौराहे पर एक मोपेड सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकरा गया। बावजूद इसके उनके वाहन से टकराने वाले मोपेड सवार बुजुर्ग की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में एसडीएम, उनका चालक व गार्ड बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

एसडीएम गौरीगंज का काम देख रहे संजीव कुमार मौर्य (आईएएस अफसर) सोमवार सुबह एक वाद के सिलसिले में लखनऊ जा रहे थे। सरकारी वाहन से एसडीएम कस्बे के तेतारपुर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक दाहिनी तरफ से एक मोपेड सवार बुजुर्ग आता दिखा। बुजुर्ग को बचाने के फेर में चालक ने वाहन को बाई तरफ मोड़ा तो वह डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी बीच मोपेड सवार बुजुर्ग मो. सरवर (60) निवासी पूरब गांव उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में एसडीएम, उनका वाहन चालक व गार्ड बाल-बाल बच गए। एसडीएम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग को लखनऊ ले जाया जा रहा था कि उसने कमरौली थाने के पास दम तोड़ दिया। जगदीशपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed