{"_id":"608849078ebc3eb92d46a8a8","slug":"deadly-attack-on-a-former-minister-35-named-amethi-news-lko5759638116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पर जानलेवा हमला, 35 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पर जानलेवा हमला, 35 नामजद
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रवि दत्त मिश्र पर सोमवार को देर शाम दबंगों ने उस समय हमला बोल दिया जब वह अपनी एसयूवी कार से लखनऊ जा रहे थे। हमले में जहां उन्हें काफी चोटें आई हैं वहीं दबंगों ने जिस घर में भागकर मंत्री से शरण ली उस घर में भी घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए उनका भी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 35 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मचारी कुटी मजरे महोना पूरब निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रवि दत्त शुक्ल सोमवार देर शाम अपनी एसयूवी कार से लखनऊ के लिए निकले थे। रास्ते में अभी वह पूरे औसान पांडेय गांव के समीप पहुंचे ही थे कि कई वाहन व बाइक उनके वाहन के पीछे लग गए। उन्हें शंका हुई तो वह पूरे औसान गांव निवासी सुरेश पांडेय के दरवाजे पर अपनी गाड़ी मोड़ दी। जब तक वह अपनी कार से बाहर निकलते उक्त लोग ईंट-पत्थर से उन पर हमला बोल दिया। रवि दत्त के अनुसार जब वह अपनी कार से निकलकर सुरेश के घर की ओर भाग रहे थे इसी बीच पूरे औसान गांव निवासी अजय तिवारी ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई।
आरोप है कि उक्त लोग ने उनकी कार को तोड़ दिया तथा सुरेश के घर में घुसकर उन लोगों की भी पिटाई कर उनके वाहन भी तोड़ दिए। इस बीच शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों के आने पर उक्त लोग गाली गलौज करते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रवि दत्त की तहरीर पर बाजार शुकुल पुलिस ने 35 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ विश्वनाथ यादन ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है।