फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   dead body of youth found in ditch

खाई में मिला युवक का शव

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dead body of youth found in ditch
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के जलालपुर तिवारी गांव के पास खाई में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव पाया गया। जिस युवक का शव मिला है, उसने घटना से कुछ घंटे पहले कुछ लोगों से जान का खतरा जताते हुए उनके खिलाफ पोर्टल पर नामजद ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर तिवारी गांव के ओम प्रकाश दीक्षित के खेत के समीप खाई में सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे बरसंडा गांव निवासी दीपक मौर्य (25) के रूप में हुई। दीपक जगदीशपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और बाइक से सुबह-शाम घर आता-जाता था। बृहस्पतिवार की शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो कुछ परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूरी रात उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिवारीजनों को शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

घटना के 12 घंटे पूर्व दीपक ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए अपने ही गांव की राजकुमारी व उसके पुत्र रंजीत के अलावा मनोज मौर्य को नामजद करते हुए लोगों से अपनी जान का खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। रिपोर्ट में कहा था कि घटना कारित होने पर उक्त लोग ही जिम्मेदार होंगे। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद दीपक ने उसकी कॉपी पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस को युवक की पर्स से 365 रुपये, मोबाइल, घड़ी व जूता आदि मिले हैं। परिवारीजनों का कहना है कि दीपक की हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed