{"_id":"66998fbe84a7be3c2f09a3c4","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-122285-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 19 Jul 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में एक मजार के पास फंदे से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल की है। मोहनगंज थानाक्षेत्र के सैंबसी निवासी राजीव (40) बुधवार रात घर के बाहर सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह राजीव को चारपाई पर नहीं देख परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच गांव में मजार के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
राजीव के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के बीच राजीव के व्यक्तिगत कारणों से परेशान कर जान देने की चर्चाएं हैं। हालांकि कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हुई। पत्नी रीना व आठ वर्षीय पुत्र संदीप का रोकर बुरा हाल है।
एसएचओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।