फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of young man found hanging from a tree

Amethi News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाने के नेवढि़या गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे एक युवक ने शव की पहचान कर सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पीपरपुर थानाक्षेत्र के सूर्य तिवारी का पुरवा मजरे नेवढ़ीया गांव निवासी सरवन तिवारी (45) का शव बृहस्पतिवार की देररात घर के पास नीम के पेड़ की डाल से मफलर से बंधा लटकता ग्रामीणों को दिखाई पड़ा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भादर (अमेठी)। मृतक सरवन तिवारी खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी किरन देवी आंगनबाड़ी में कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं। पिता गिरिजा शंकर की मौत हो चुकी है। घर में विधवा मां, पत्नी व दो छोटे बच्चे रहते हैं। दो बच्चों में सबसे बड़ा बेटा संगम (7) बेटी श्रेया (5) के सिर से पिता का साया उठ गया। विधवा मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed