{"_id":"6605c83f1f2f2f6d3e00c4d6","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-well-suspicion-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1004-115958-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका
Fri, 29 Mar 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। 22 दिनों से लापता एक युवक का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में कुएं से बरामद हुआ है। युवक घर से ससुराल जाने के लिए निकला था। साइकिल भी गायब है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी गई है। परिवार के लोग भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में गुमशुदगी पहले ही दर्ज थी।
जायस इलाके के राजापुर बेलवा हसनपुर गांव निवासी पित्तरदीन (46) पुत्र श्याम बिहारी नाई का काम करता था। छह मार्च को ससुराल जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकला था। वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश की। पता चला कि पित्तरदीन अपनी ससुराल नहीं पहुंचा। तीन दिन खोजबीन के बाद परिजनों ने नौ मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार को गांव निवासी राम प्रकाश अपने खेत गए थे। गांव से निकली सड़क से पास खेत में स्थित कुएं में पित्तरदीन का शव देखकर रामप्रकाश ने गांव में सूचना दी। कुएं में शव की सूचना पर वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने शव की पहचान पित्तरदीन के रूप में की। शव सड़ गया था। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने हत्या को लेकर कोई तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर रवि कुमार का कहना है कि मृतक नौ मार्च से लापता था। बुधवार को कुएं से उसका शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कैसे चलेगी परिवार की जीविका
मृतक पित्तरदीन नाई का काम कर परिवार की जीविका चलाता था। परिवार में पत्नी ज्ञाना के अलावा पांच बच्चे हैं। उसने दो बेटियों पच्चीस वर्षीय नीतू व बाइस वर्षीय रीना की शादी कर दी है। घर में अभी दो बेटियां चौदह वर्षीय कामिनी, बीस वर्षीय शिवानी व 17 वर्षीय बेटा अनुराग हैं। इनकी जीविका चलाने वाला पित्तरदीन ही था। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।