फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of four and a half year old innocent found in straw in Amethi

यूपी: भूसे में मिला साढ़े चार साल के मासूम का शव, गले और चेहरे पर चोटों के निशान

Mon, 11 Apr 2022 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Apr 2022 08:22 AM IST
सार

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना इलाके में साढ़े चार साल के मासूम का शव संदिग्ध हालत में भूसे में पड़ा मिला है। शव के चेहरे व गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of four and a half year old innocent found in straw in Amethi
मासूम की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले  में चार साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम का शव भूसे में मिला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। घटना से हड़कंप मचा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना इलाके के पूरे शिवरतन सिंह मजरे पेंडारा गांव में रविवार रात साढ़े चार वर्षीय मासूम का शव संदिग्ध हालत में भूसे में पड़ा मिला है। शव के चेहरे व गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव निवासी अनिल कुमार यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र प्रिंस रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर से बच्चों के साथ खेलने घर से निकला था। काफी समय तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी ढूंढने में जुट गए।  देर रात मासूम प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर पर रखे भूसे के ढेर में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि जहां शव मिला वो लोग उस स्थान पर पहले भी बच्चे को ढूंढ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की छानबीन चल रही है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर मौका देखकर शव को भूसे के ढेर में फेंक दिया। एसपी ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 

तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। घटना  से गांव में आक्रोश है। इसे देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed