{"_id":"65a832cec14a332af2058714","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-the-market-found-on-the-railway-track-amethi-news-c-96-1-ame1002-12270-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला बाजार के लिए निकले युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला बाजार के लिए निकले युवक का शव
Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज(अमेठी )। बाजार के लिए निकले युवक का शव थानाक्षेत्र के मोहैया केसरिया पास से गुजरने वाले रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।रायबरेली जनपद के डीह थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (28) का शव बुधवार को रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे मृतक के मामा लाल ने बताया कि दो दिन पहले हरिश्चंद्र दिल्ली से आया था। बुधवार को हरिश्चंद्र घर से डीह बाजार जाने की बात कह कर निकला था। काफी देर बाद तक नहीं लौटा, उसकी तलाश हो रही थी, तभी पुलिस ने ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी।
हरिश्चंद्र की मौत के बाद पत्नी ममता का रो-रोकर हाल बेहाल है। घर पर छोटा भाई सदाशिव रहता है। पिता इंदौर में रहते हैं। पिता के आने के बाद पोस्टमॉटम रिपोर्ट के बाद मामले में तहरीर दी जाएगी। उपनिरीक्षक रामजस ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर देते है तो केस दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट व मोबाइल की कॉल डिटेल से सही कारणों का पता चलेगा।