फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead bodies of two married girls found hanging

फंदे पर लटकते मिले दो विवाहिताओं के शव

Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two married girls found hanging
अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे सुब्बा पांडेय गांव में मंगलवार देर शाम घर के कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में भी एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे पर लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जगदीशपुर के गांव टांडा निवासी इलियास अपनी पुत्री रेहाना बानो की शादी जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे सुब्बा पांडेय निवासी जुबैर के साथ की थी। मंगलवार देर शाम रेहाना का शव घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन

शव लटकता देख ससुरालीजनों ने इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पिता इलियास ने रेहाना को आए दिन मारने-पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति जुबैर व देवर सत्तू पर उनकी पुत्री को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एचएचओ रतन सिंह ने पीएम कराने तथा केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गांव बेसारा पश्चिम निवासी राम भवन की पत्नी सीतापती (40) का शव बुधवार सुबह घर में फंदे पर लटकता मिला। मंगलवार को सीतापती घर में अकेली थी। परिवार के लोग एक शादी में शामिल होने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि मृतका पांच बच्चों की मां थी। कहा कि वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से विक्षिप्त चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed