{"_id":"60d61edb8ebc3e7f510f0bda","slug":"dda-office-ready-operation-not-started-amethi-news-lko584146562","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए ऑफिस बनकर तैयार, नहीं शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए ऑफिस बनकर तैयार, नहीं शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताला में दो करोड़ 99 लाख की लागत से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और डीडीए ऑफिस भवन बनकर तैयार हो गया है। निर्माण कार्य पूरा कराने के बाद कार्यदायी संस्था ने मार्च माह में ही विभाग को भवन हैंडओवर करने के लिए प्रपत्र सौंप दिया है। बावजूद इसके बनकर तैयार भवन संचालन की राह देख रहा है।
किसानों की सहूलियत एवं समृद्धि के दृष्टिकोण से उनके खेतों की मिट्टी के मुताबिक फसल उपज बढ़ाने के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच होना आवश्यक होता है।
किसानों की सहूलियत के लिए ब्लॉक क्षेत्र के गांव ताला भीटा पर 2.99 करोड़ की लागत से मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और डीडीए ऑफिस का निर्माण कार्य पिछले दिनों शुरू कराया गया था।
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड अयोध्या की ओर से भवन तैयार कर मार्च में ही विभाग को हैंड ओवर करने के लिए प्रपत्र सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बावजूद इसके विभाग की ओर से अब तक कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। संचालन शुरू नहीं होने के चलते किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
संस्था को पड़ रहा अतिरिक्त खर्च
कार्यदायी संस्था के एई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। मार्च माह में ही विभाग को हैंड ओवर करने के लिए विभाग को प्रपत्र दे दिया गया है। भवन हैंडओवर नहीं होने के चलते सुरक्षा एवं अन्य खर्च संस्था को अतिरिक्त वाहन करना पड़ रहा है।