फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DCM collides with tractor-trolley, four injured

Amethi News: डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, चार घायल

Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
DCM collides with tractor-trolley, four injured
जगदीशपुर(अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार की रात डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में पलट गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। कमरौली थानाक्षेत्र के कठौरा के पास मंगलवार को हापुड़ से जौनपुर गोभी लेकर डीसीएम ट्रक जा रहा था। सोमवार की रात कोहरा अधिक था। डीसीएम ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली हाईवे के किनारे खड्ड में पलट गई। मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे में घायल डीसीएम सवार बुलंदशहर के खुजरा बरतौली निवासी इरफान खान और हापुड़ जिले के गढ़ अटसैनी निवासी खलासी रजा हुसैन तथा ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मरौचा तेतारपुर निवासी अरुण कुमार तिवारी और रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाम लग गया था, उसे बहाल कराया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं, दूसरी घटना में रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की दोपहर गड्ढे में गिरने से शोएब व राज निवासी सित्थन थाना बाजार शुकुल घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed