फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Daughter's dreams eclipsed

Amethi News: बेटी के सपनों को लगा ग्रहण

Tue, 07 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Daughter's dreams eclipsed
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज (एआईपीएस) के फर्जीवाड़े ने कई परिवारों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। गंगागंज सरवनपुर निवासी कन्हैयालाल का परिवार भी उनमें से एक है। पान की छोटी दुकान चलाकर बेटी की पढ़ाई के लिए चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े, लेकिन कॉलेज के फर्जी निकलने से सारी मेहनत मिट्टी में मिल गई।
विज्ञापन




कन्हैयालाल ने बताया कि उन्होंने बेटी को एएनएम कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए अपनी जमा पूंजी दी थी। उम्मीद थी कि बेटी पढ़ाई पूरी कर बेहतर जीवन जिएगी, लेकिन कॉलेज की मान्यता जांच में फर्जी पाई गई। इसके बाद परिवार के सपने बिखर गए। पीड़ित पिता ने कहा कि अब आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि दोबारा फीस देना संभव नहीं। उन्होंने बताया कि कॉलेज संचालकों ने फर्जी कागजात और झूठे वादों से दर्जनों अभिभावकों को ठगा है।
विज्ञापन




कन्हैयालाल ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि ठगी करने वालों पर कार्रवाई कर उनके जैसे गरीब परिवारों को न्याय दिलाया जाए। एआईपीएस प्रकरण में कई छात्रों और अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि भविष्य की पढ़ाई और जमा रकम की वापसी सुनिश्चित की जाए, ताकि अब किसी की मेहनत यूं बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed