{"_id":"66de161a68559b4223030fca","slug":"date-extended-for-scholarship-apply-till-20th-amethi-news-c-96-1-ame1002-125196-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छात्रवृत्ति के लिए बढ़ी तारीख, 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छात्रवृत्ति के लिए बढ़ी तारीख, 20 तक करें आवेदन
Mon, 09 Sep 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी सिटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 20 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेग। परीक्षा की तिथि 10 नवंबर निर्धारित है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार वर्षों में 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
शैक्षिक सत्र 2024-25 योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। कई बच्चे आवेदन नहीं कर पाए थे। इस लिए आवेदन तिथि 20 सितंबर कर दी गई है। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को वेबसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वह छात्र ही आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा-सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास की हो, और वर्ष 2024-25 में किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ का अध्ययनरत छात्र हो। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इसकी अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है।