फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Darshannagar-Gopalipur link road will be paved

Amethi News: पक्का बनेगा दर्शननगर-गोपालीपुर संपर्क मार्ग

Sat, 27 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Darshannagar-Gopalipur link road will be paved
 डामरीकृत के लिए प्रस्तावित दर्शन नगर बाजार से प्राथमिक विद्यालय संपर्क मार्ग। -संवाद
शाहगढ़। वर्षों से बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण दुश्वारियों का सामना कर रहे दर्शननगर, गोपालीपुर और आसपास के गांवों के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग से दर्शननगर बाजार होते हुए प्राथमिक विद्यालय संपर्क मार्ग तक 1.30 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण के लिए ने 1.14 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वर्तमान में गोपालीपुर तक मार्ग पर खड़ंजा बिछा है, जबकि आगे का हिस्सा कच्चा है। बारिश में इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यह सड़क शोभाराय का पुरवा, किटियावां और गोपालीपुर सहित कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इसी रास्ते से प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा किसान और मरीज भी आवागमन करते हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण रामकुमार मिश्र ने बताया कि बरसात में सड़क कीचड़ से सन जाती है। अर्जुन मौर्य ने कहा कि फिसलन के कारण स्कूली बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों को ग्रामीणों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed