फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DAP found fake in investigation

Amethi News: जांच में नकली मिली डीएपी

Sat, 07 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
DAP found fake in investigation
अमेठी सिटी। अमेठी के मंगलपुर गांव में अवैध रूप से संचालित कीटनाशक कारखाने से बरामद डीएपी जांच में नकली मिली है। हालांकि कीटनाशक की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कृषि विभाग के अफसरों के अनुसार कीटनाशक की रिपोर्ट आने के बाद दोनों रिपोर्ट एक साथ पुलिस विभाग को सौंपी जाएंगी। इस प्रकरण में कारखाना संचालक और उसके सहयोगी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन



30 दिसंबर को जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय सिंह और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अमेठी के ककवा रोड स्थित प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम दर्ज भूमि पर बने एक अतिरिक्त कमरे में छापा मारा था। जांच के दौरान नकली कीटनाशक, कच्चा माल और निर्माण में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे। डीएम का अनुमोदन मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली में शिवम तिवारी व राम उजागिर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। शिवम ने ही स्कूल परिसर में बने अतिरिक्त कक्ष को किराये पर लिया था।
विज्ञापन



कृषि विभाग को कारखाने में नकली कीटनाशक के साथ नौ बोरी डीएपी मिली थी। कीटनाशक और डीएपी के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उर्वरक की रिपोर्ट आ चुकी है और उसे नकली घोषित किया गया है। यह नकली उर्वरक उसी फैक्टरी से बरामद हुई थी, जहां से नकली कीटनाशक भी जब्त किए गए थे। कहा कि कीटनाशक के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed