फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dak dump and Aadhaar construction work also affected due to strike

Amethi News: हड़ताल से डाक डंप, आधार बनाने का काम भी प्रभावित

Fri, 15 Dec 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dak dump and Aadhaar construction work also affected due to strike
अमेठी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल से सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया। डाक सेवकों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले डाक कर्मियों की देशव्यापी बेमियादी हड़ताल चल रही है। संगठन के प्रांतीय सचिव सीबी तिवारी और जिला सचिव केएन पांडेय की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डाक सेवकों ने शहर स्थित प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में अपनी मांगों के समर्थन में बेमियादी हड़ताल के तहत प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिले में प्रधान डाकघर के साथ 22 उप डाकघर और 278 शाखा डाकघर हैं। जिसमें 350 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक तैनात हैं। जिला सचिव ने बताया कि प्रतिदिन डाक सेवकों द्वारा रजिस्ट्री सात हजार, पार्सल दो हजार, स्पीड पोस्ट दस हजार वितरित की जाती है। इनकी बुकिंग भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचत खाता, बीमा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलना जमा करने एवं निकालना, आधार कार्ड संशोधन एवं बनाने के साथ ही अन्य कार्य प्रभावित हो गया है। प्रधान डाकघर समेत अन्य सभी डाकघर में डाक वितरण के लिए डंप पड़ी हुई है। ऐसे में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रांतीय सचिव ने जीडीएस का कार्य समय बढ़ाने, पेंशन व अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा कि मांगों के समर्थन में नेतृत्व के आह्वान पर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस मौके पर एसपी पाठक, मनोज शर्मा, राकेश पांडेय, शिव शंकर मौर्य, मोतीलाल, दिनेश सिंह, राम प्रताप दूबे, भारत सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, भोलानाथ मिश्र, विजयपाल दुबे, बृजेश मिश्र, शेष नारायण, राजमंगल, शिवानी सिंह, दिव्या पांडेय, कुसुम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed