फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dabangs beat up the family, five serious

दबंगों ने परिवार को पीटा, पांच गंभीर

Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up the family, five serious
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालगंज मजरे मकदूमकला गांव में शनिवार को खेत में पानी जाने के विवाद में दबंगों ने कुनबे पर धारदार हथियार से हमलाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजते हुए पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी है। अस्पताल में घायलों के उपचार के बाद तीन की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाजारशुकुल के लालगंज मजरे मकदूमपुर कला गांव निवासी नूर मोहम्मद के खेत से शनिवार को बरसात के बाद पानी गांव निवासी हनीफ के खेत में जा रहा था। खेत में पानी जाने से हनीफ ने मना किया तो नूर मोहम्मद नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर में ही नूर मोहम्मद अपने पुत्र कलाम व रिजवान, दामाद मुकीम व भांजे नसीब आलम तथा गुड्डू के साथ हनीफ के घर पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
हनीफ की पिटाई होता देख बचाने आई हनीफ की पत्नी जमीरूल, पुत्र मोहम्मद अहमद, तथा दो बहुएं अलीमा बानो व तौसीबा बानो की भी पिटाई कर दी। पीड़ितों की चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग निकले।
गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हनीफ, अलीमा बानो व तौसीबा बानो की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया तो दो अन्य को भर्ती कर उपचार करने में जुटे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हनीफ के पुत्र फिरोज अहमद की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed