फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cycle amethi chowkidar

Amethi News: नवनियुक्त 39 चौकीदारों को पुलिस विभाग देगा साइकिल

Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
cycle amethi chowkidar
पुलिस लाइन आई साइकिलें
गौरीगंज (अमेठी)। इस वर्ष थानों पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों को पुलिस विभाग नई साइकिल मुहैया कराएगा। इसके साथ ही पूर्व में पुराने चौकीदारों को दी साइकिलों की थानावार मरम्मत कराई जा रही है। एसपी की स्वीकृति के बाद साइकिलों की खरीद भी कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग द्वारा सभी थानों पर ग्राम पंचायतवार ग्राम चौकीदारों की नियुक्ति की जाती है। विभाग द्वारा इन्हें कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। चौकीदारों को टार्च, वर्दी, साफा, ठंडी के कपड़े व साइकिल दी जाती है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने बताया कि इस साल जिले के सभी थानों को मिलाकर कुल 39 चौकीदारों की तैनाती की गई है। सभी को नई साइकिल दी जानी है। साइकिल खरीद की जा चुकी है। सभी को पुलिस कार्यालय में शनिवार को साइकिल वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पुराने चौकीदारों को पूर्व में वितरित की गई साइकिलों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। थाने पर मिस्त्री की व्यवस्था कराते हुए सभी की साइकिल में टायर, ट्यूब व अन्य खराबियों को दूर कराया जा रहा है। अभी तक गौरीगंज व मुसाफिरखाना सर्किल क्षेत्र के सभी चौकीदारों की साइकिलों की मरम्मत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed