फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Customers are not getting new notes from banks

Amethi News: बैंकों से ग्राहकों को नहीं मिले रहे नए नोट

Wed, 27 Nov 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Customers are not getting new notes from banks
अमेठी सिटी। सहालग के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शादियों की शहनाई के बीच बैंकों में नए नोटों की गड्डी की मांग बढ़ गई है, लेकिन बैंक अधिकारी नए नोट उपलब्ध न होने का बहाना लेकर ग्राहकों को टरका रहे हैं। वहीं, बाजार में नोटों की माला, पूजा सामग्री और फूल बेचने वालों की दुकानों पर नए नोट पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। शादी-विवाह कार्यक्रमों के लिए लोगों को मजबूरन अधिक कीमत चुकाकर नए नोट लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी वाले घरों में 10, 20, 50 और 100 के नए नोटों की गड्डियों की अधिक मांग रहती है। ऐसे में परिवार के सदस्य जिस बैंक में खाता हैं, वहां जाकर नए नोट की मांग कर रहे हैं, लेकिन बैंक अधिकारी नए नोटों की किल्लत होने का बहाना लेकर ग्राहकों को वापस भेज देते हैं। जबकि गौरीगंज शहर के चौक बाजार स्थित पूजा सामग्र्री और नोटों की माला की दुकानों पर नए नोट की गड्डियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



दुकानदार इनकी कालाबाजारी कर रहे हैं। 10 रुपये के नए 100 नोट की गड्डी 1400 रुपये में मिल रही है। 20 रुपये की नए 100 नोट की गड्डी के लिए ग्राहकों को 2250 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि 50 रुपये की गड्डी पर 100 से 150 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। एलडीएम राजीव पांडेय का कहना है कि उपलब्धता के आधार पर बैंक शाखाओं के माध्यम से नए नोट ग्राहकों को दिए जाते हैं। बैंकों से जानकारी जुटाई जा रही है, अगर नए नोटों की किल्लत है तो नए नोटों की मांग भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिक दाम चुकाकर बाजार में आसानी से मिल रहे नए नोट
आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार नोट को उतनी ही कीमत में चलाया जाएगा, जितना उस पर अंकित है। बैंक नए नोट सिर्फ उन्हीं लोगों को देते हैं, जिनके खाते उनके पास हैं। लेकिन खाताधारकों को तो नए नोट नसीब नहीं हो पा रहे हैं, जबकि बाजार में महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध हैं। बाजार में भी 10 रुपये के नए नोट की किल्लत के कारण सबसे अधिक मांग है। 20, 50, 100 और 200 रुपयों के नए नोट की गड्डी पर भी लोगों को अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। नियमानुसार नोटों को स्टेपल करना मना है, लेकिन इसके बाद भी बाजार में नए नोटों की माला देखी जा सकती है।





लोग बोले, नहीं मिल रहे नए नोट
गौरीगंज निवासी रमापति तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 28 नवंबर को है। नई नोट लेने के लिए बैंक गए, लेकिन नहीं मिले। अंत में बाजार से एक व्यापारी से अधिक मूल्य पर लिए। सूरजदीन ने कहा कि 100 के नए नोट तो मिल गई, लेकिन 10 व 20 रुपये की नई गड्डी नहीं मिल पा रही है। बाजार से एक व्यक्ति से अधिक दाम देकर नए नोट की गड्डी ली है। यह सिर्फ एक की नहीं, सभी की परेशानी है, जिसका हल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed