{"_id":"68e2ced3aa0fac8a9e01bf99","slug":"cultural-programs-presented-by-girls-amethi-news-c-96-1-ame1002-149824-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बालिकाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बालिकाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mon, 06 Oct 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे में आयोजित कन्या कौशल विकास शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की पहल के तहत रविवार को सेमरौता कस्बे में कन्या कौशल विकास शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
अखिल विश्व गायत्री परिवार अमेठी के त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व निर्माण और जीवन जीने की कला का विकास करना है, ताकि वे समाज में सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
उन्होंने कहा कि यह शिविर महिला उत्थान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी कदम है, जहां बालिकाओं को नेतृत्व क्षमता और स्वावलंबन का प्रशिक्षण दिया जाता है। देवी शरण बाजपेयी ने कहा कि शिविर बालिकाओं को आत्मरक्षा, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य बेटियों में आध्यात्मिक गुणों का विकास कर उन्हें जीवन लक्ष्य की ओर अग्रसर करना है। राजवंती यादव ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को गृह, परिवार और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे जीवन प्रबंधन में दक्ष बन सकें। शिविर में आयोजित एकांकी प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
सोशल मीडिया-अवसर या चुनौती विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी यादव प्रथम, आयुषी द्वितीय और अंशिका तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप सिंह, शिव पूजन मिश्रा, सुशील पाण्डेय, कर्ण कुमार बाजपेयी, हिमांशु बाजपेयी, अविनाश सिंह, सरिता सिंह, सीमा त्रिपाठी, श्वेता अवस्थी और कैलाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।