फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cultural programs presented by children

Amethi News: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs presented by children
कंपोजिट विद्यालय प​श्चिम दुआरा में समर कैंप के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए
शाहगढ़ (अमेठी)। समर कैंप प्रथम सप्ताह के तृतीय दिवस में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में छात्राओं ने पारंपरिक स्थानीय लोकगीत सोहर एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पारंपरिक परिधान में बच्चों का नृत्य मनमोहक रहा।
विज्ञापन



विद्यालय में सभी बच्चों के लिए ओआरएस घोल एवं केले का वितरण किया गया। बच्चों ने कागज से चित्रकारी करके चार्ट पेपर पर चिपकाया। समर कैंप में गांव के ऐसे बच्चे भी उपस्थित रहे जो अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह ने बताया कि समर कैंप में दिन-प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा के प्रशिक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी व कुंवर बहादुर सिंह ने प्रातः बच्चों को योगाभ्यास, प्रणायाम के फायदे बताए।
विज्ञापन



इसी तरह कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन प्रशिक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बच्चों को इंडोर गेम्स की जानकारी दी। बच्चों को कैरम बोर्ड पर लूडो और बालकों ने वाॅलीबाॅल का अभ्यास किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया। इस दौरान रिपु मौर्य, सीता देवी, निर्मला, बलवीर, धनपती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed