{"_id":"64d922f4e142181f3a0b9034","slug":"crpf-jawans-take-out-tricolor-rally-amethi-news-c-13-1-lko1039-374207-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीआरपीएफ जवानों ने निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीआरपीएफ जवानों ने निकाली तिरंगा रैली
Mon, 14 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के आरटीसी जवानों ,अधिकारियों व कर्मियों ने रविवार को तिरंगा रैली निकाली। मेरी माटी मेरा देश के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली का उद्घाटन डीआईजी आरटीसी रास बिहारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस को तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
रैली ग्रुप केंद्र के प्रांगण से निकलकर त्रिसुंडी, रामगंज होते हुए दुर्गापुर, प्रतापगंज तक जाकर कैंप ग्राउंड में समाप्त हुई। जवानों के साथ डीआईजी भी खुद रैली में शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कमांडेंट आनंद सिंह, दीपक सिंह, पुष्कर सिंह, मनीष मिश्रा, अमित कुमार, विवेक पटेल समेत बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए । (संवाद)